मुख्य सामग्री पर जाएँ

ॐ भ्रां भैरव्यै नमः

भैरवीधाम

तंत्रोक्त साधना केंद्र

माँ भैरवी का स्थानगुरु आदेश, और उससे बना एक धाम

छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव ज़िले के ग्राम खैरा में स्थित यह धाम ५ जून २०२५ को स्थापित हुआ। माँ भैरवी का वह स्वरूप, जो शास्त्रों में वर्णित है परंतु अब तक लुप्त था, यहाँ पहली बार पूर्ण वैदिक और तांत्रिक विधि से पुनः स्थापित हुआ — गुरु मां सुमिरन माई के द्वारा, अपने गुरुदेव के आदेश पर।

भैरवी धाम की गुरु माँ।

यह स्थान किसी ने चुना नहीं — स्वयं चुना गया

कुछ स्थान मनुष्य बनाता है, और कुछ स्थान स्वयं परमात्मा चुनते हैं।

भैरवी धाम दूसरी श्रेणी का स्थान है। इस भूमि को स्वयं माँ भैरवी और गुरुओं ने चुना है। यहाँ की ऊर्जा, यहाँ का वातावरण, यहाँ की अनुभूति — इसका वर्णन शब्दों में कर पाना कठिन ही नहीं, असंभव है।

भैरवी धाम के बारे में हम आपको बता नहीं सकते। इसे केवल यहाँ आकर अनुभव किया जा सकता है।

मंदिर पहले कहीं और बन रहा था

बहुत कम लोग जानते हैं कि भैरवी धाम का मंदिर पहले किसी अन्य स्थान पर बनना तय हो चुका था। वहाँ भूमि की व्यवस्था हो चुकी थी और निर्माण भी आरंभ हो गया था।

पर माँ का मूल स्थान यही था। इसलिए वहाँ का कार्य रुका, और सारी व्यवस्था यहाँ आई — जहाँ आज भैरवी धाम खड़ा है।

पूरे भारत की मिट्टी, पूरे भारत का जल

इस धाम की नींव में केवल इस क्षेत्र की मिट्टी नहीं है।

  • पूरे भारतवर्ष से मिट्टी लाई गई
  • समस्त शक्तिपीठों की मिट्टी लाई गई
  • अनेक पवित्र स्थानों से जल लाया गया

उसी मिट्टी और उसी जल से इस स्थान का निर्माण हुआ। इसीलिए भैरवी धाम में आकर भक्तों को पूरे भारत की शक्ति एक ही स्थान पर अनुभव होती है।

स्थापना के समय की तस्वीर

संघर्ष की कहानी

बीस जगह से ठोकर, तब जाकर एक स्थान

आज जो धाम आप देख रहे हैं, वह आसानी से नहीं बना।

मंदिर के लिए बीस से अधिक स्थानों पर प्रयास किया गया — और हर बार निराशा ही हाथ लगी।

शुरुआत में जो साथ थे, वे भी एक-एक कर साथ छोड़ते गए। सुनने को यही मिला:

  • तुम्हारे जैसे कई बाबा हैं, कई माताएँ हैं। बीस जगह यह सब चलता रहता है।
  • क्या करने जा रही हो? घर-परिवार पर ध्यान दो। ये सब चीज़ें तुम्हारे लिए नहीं हैं।
  • महिला हो, लड़की जात हो — यह सब तुमसे नहीं हो पाएगा। कुछ नहीं होने वाला।

अपनों ने भी दूरी बना ली

परिवार ने साथ छोड़ दिया। लोगों ने घर आना बंद कर दिया। कहा गया — “यह तांत्रिक है।” घर का पानी तक कोई नहीं पीता था।

रिश्ते तोड़ दिए गए। लोगों ने इसलिए दूरी बना ली कि कहीं कोई यह न कह दे कि “तांत्रिक के साथ घूम रहे हैं” — कहीं उनका मान-सम्मान कम न हो जाए।

फिर भी मैया का स्थान बना

इतना सब सहने के बाद भी कदम पीछे नहीं हटे।

मंदिर बनाने के लिए ज़मीन बेच दी गई। जो सोना-चाँदी था, वह भी बेच दिया गया। तब कहीं जाकर मैया का यह स्थान बन पाया।

आज यह धाम केवल पत्थर और गारे का निर्माण नहीं है — यह उस श्रद्धा का प्रमाण है जो हर ठोकर के बाद और मज़बूत होती गई।

निर्माण के समय की तस्वीर

जैसी आदिकाल में थी, वैसी ही आज भी

भैरवी धाम में पूजा-पाठ की वही पद्धति आज भी जीवित है, जो आदिकाल से चली आ रही है।

जिस विधि से हमारे पूर्वज साधना करते थे, जिन मंत्रों का उच्चारण होता था, जिस तंत्र-विधान का पालन होता था और जिस सामग्री से पूजा संपन्न होती थी — आज भी भैरवी धाम में ठीक उसी विधि, उन्हीं मंत्रों, उसी तंत्र और उसी सामग्री से पूजा-पाठ होता है।

न समय के अनुसार कोई सरलीकरण, न सुविधा के अनुसार कोई बदलाव, न किसी चरण की कटौती। जो परंपरा गुरु परंपरा से प्राप्त हुई है, वह अपने मूल रूप में यहाँ सुरक्षित है।

मंत्र
जो मंत्र आदिकाल से इस साधना का आधार रहे हैं, वही मंत्र आज भी यहाँ जपे जाते हैं।
विधान
तंत्र-विधान का पालन उसी क्रम और उसी अनुशासन के साथ किया जाता है, जैसा शास्त्रों और गुरु परंपरा में निर्धारित है।
सामग्री
पूजा में प्रयुक्त सामग्री वही है जो प्राचीन काल में प्रयोग होती थी। कोई विकल्प, कोई मिलावट, कोई आधुनिक स्थानापन्न नहीं।
समय
प्रत्येक अनुष्ठान अपने निर्धारित काल में ही संपन्न होता है, क्योंकि तंत्र में काल का उतना ही महत्व है जितना मंत्र का।
पूजा और सामग्री की तस्वीर

धाम में होने वाले कार्य

भैरवी धाम में तंत्रोक्त और वैदिक — दोनों ही पद्धतियों से कार्य किया जाता है।

  • हर प्रकार का यज्ञ
  • अनुष्ठान
  • जाप
  • पूजा
  • नकारात्मक ऊर्जा का निवारण
  • देवी स्थान की स्थापना

किस कार्य के विषय में जानना है, वह लिखकर भेजें — उत्तर धाम से आएगा।

गुरु परंपरा

गुरु का स्थान

भैरवी धाम में गुरु का स्थान सर्वोपरि है।

गुरु ही मार्ग दिखाते हैं। गुरु परंपरा के अपने नियम हैं, अपना अनुशासन है — और उसी अनुशासन में रहकर साधक की अपनी शक्ति जागृत होती है।

गुरु आपकी शक्ति को जागृत करवाते हैं। उस शक्ति का अनुभव करवाते हैं। और फिर आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचाते हैं — भक्ति से होते हुए ईश्वर तक का रास्ता गुरु ही दिखाते हैं।

परमेष्ठी गुरु महेश — आदि गुरु

भैरवी धाम में परमेष्ठी गुरु महेश पंचमुखी स्वरूप में स्थापित हैं। यह स्वरूप भारत में विरले ही कहीं मिलता है।

पाँचों मुख पाँच तत्वों के प्रतीक हैं — पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। हर मुख से एक तत्व की व्याख्या होती है। धाम की साधना में इन्हीं पाँच तत्वों की साधना की जाती है।

और जब ये पाँचों तत्व एक हो जाते हैं, तब छठा स्वरूप प्रकट होता है — गुरु। वही महेश के रूप में विराजमान हैं।

यही धाम के आदि गुरु हैं। यहीं से धाम का मूल है।

असलपाठ पंथ

गुरु मां के गुरुदेव असलपाठ पंथ से हैं। यही मार्ग भैरवी धाम का मूल मार्ग है।

भिन्न-भिन्न राज्यों में, भिन्न-भिन्न स्थानों पर इस पंथ को महेश्वर पंथ के नाम से भी जाना जाता है।

इस पंथ में जिन्हें गद्दी प्राप्त होती है, जो पंथधारी होते हैं, और जिनसे कुल और वंश आगे चलता है — उनका गुरु गोत्र होता है। गुरु मां भी गुरु गोत्री हैं।

वासुकी बाबा की पूजा इस पंथ में मूल रूप से की जाती है। गुरुओं के मुख से यही सुना गया है कि वासुकी बाबा ही परमेष्ठी गुरु महेश के स्वरूप में प्रकट होकर इस तंत्र का ज्ञान लेकर आए और असलपाठ पंथ की स्थापना की।

गुरु परंपरा में संबंध

कुलदेवी
माँ काली
कुलदेवता
भगवान शंकर
आराध्य
माँ दंतेश्वरी
गुरु आई / दाई
माँ पार्वती
गुरु भाई
गणेश जी एवं कार्तिकेय जी
गुरु मां सुमिरन माई।

गुरु मां सुमिरन माई

गुरु मां

दीक्षा और गुरु

गुरु मां ने सुदर्शन बाबा से दीक्षा प्राप्त की है और उन्हीं की शिष्या हैं।

गुरुदेव सुदर्शन बाबा उन्हें प्रेम से “कमला” कहकर पुकारते थे। उसी स्नेह से आगे चलकर सब उन्हें कमला भैरवी कहने लगे — और आज इसी नाम से लोग उन्हें जानते हैं।

जन्म और शिक्षा

गुरु मां का जन्म राजनांदगाँव में हुआ।

बारहवीं तक की पढ़ाई राजनांदगाँव के कन्या विद्यालय में हुई। उसके बाद बी.ए. और फिर एम.ए. पूरा किया।

राजनीति का समय

कॉलेज के दिनों में गुरु मां का झुकाव राजनीति की ओर था। पढ़ाई के साथ-साथ वे अपने कॉलेज की सचिव भी रहीं।

कॉलेज के बाद कुछ वर्षों तक उन्होंने सक्रिय राजनीति भी की।

यह बात यहाँ खुलकर लिखी जा रही है — क्योंकि कल कोई खड़े होकर यह न कह सके कि यह बात छुपाई गई थी। जो जीवन जिया, वह जिया।

गुरु आदेश और धाम का निर्माण

उसके बाद गुरुदेव ने जो मार्ग दिखाया, गुरु मां उसी मार्ग पर चल पड़ीं।

महाविद्या मंदिर में एक सेवक के रूप में सेवा करते हुए, अपने गुरु के मार्गदर्शन में उन्होंने अपना आराध्य स्थान और गुरु स्थान खड़ा किया — जो आज भैरवी धाम है।

साधना

गुरु मां मुख्य रूप से यह साधनाएँ स्वयं करती हैं और करवाती भी हैं:

  • दस महाविद्या साधना
  • तंत्रोक्त साधना
  • वैदिक साधना
  • ब्राह्मण साधना
  • अघोर साधना

यह जन्म पहले से तय था

यह जन्म संयोग नहीं है।

पिछले जन्मों की जो साधना थी, जो संकल्प था — उसे इस जन्म में गुरु आदेश से पूरा करने के लिए ही यह जन्म हुआ। मंदिर का निर्माण भी पहले से ही तय था।

गुरु मां का आध्यात्मिक जीवन बचपन से ही चलता रहा। बाहरी सामाजिक जीवन अपनी जगह चलता रहा, पर भीतर साधना का क्रम हमेशा से था।

फिर एक समय आया जब उन्हें पिछले जन्म की बातें याद दिलाई गईं और वे अनुभव में आईं। उसी क्षण के बाद उन्होंने बाहरी संसार से पूरी तरह अलग होकर अपना संपूर्ण जीवन अध्यात्म, मंदिर और गुरुओं की सेवा में समर्पित कर दिया।

माँ भैरवी का वह स्वरूप, जो कहीं और नहीं

माँ भैरवी की शरीर संरचना, उनके शस्त्र, उनका शृंगार, उनका वस्त्र-आभूषण — इसे आज तक न कोई देख पाया, न बता पाया, न बनवा पाया।

जो स्वरूप आज भैरवी धाम में विराजमान है, वह गुरु आदेश पर, गुरुदेव के बताए मार्ग पर, गुरु मां के द्वारा साकार हुआ।