
ॐ भ्रां भैरव्यै नमः
तंत्रोक्त साधना केंद्र
पावन संगम
तंत्र और वेद
भैरवीधाम केवल एक स्थान नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, साधना और तांत्रिक विद्या का जीवंत केन्द्र है। यह वह भूमि है जहाँ साधक स्वयं को पहचानने, भय से मुक्त होने और सत्य के मार्ग पर चलने की साधना करता है।
स्थापना ५ जून २०२५
महाअनुष्ठान · शीघ्र आरंभ
३६५ दिन अखंड यज्ञ
आप भी बनिए इसका भाग
वर्ष का एक दिन माँ के नाम कीजिए। आपकी चुनी हुई तिथि पर, अखंड यज्ञ में आपके नाम और गोत्र से हवन संपन्न होगा, आपके और आपके परिवार के कल्याण के लिए।
भैरवी धाम क्या है
पूरे भारत की शक्ति, एक स्थान पर
इस धाम की नींव में समस्त शक्तिपीठों की मिट्टी और अनेक पवित्र स्थानों का जल है। एक ही स्थान पर पूरे भारतवर्ष की शक्ति।
दस महाविद्या का स्थान
मंदिर परिसर में दस महाविद्याएँ स्थापित हैं। साधना का वह स्वरूप जो आज विरले ही देखने को मिलता है।
जो पद्धति आदिकाल में थी, वही आज भी
जिस विधि, जिन मंत्रों, जिस तंत्र-विधान और जिस सामग्री से आदिकाल में पूजा होती थी — यहाँ आज भी वही होती है। न सरलीकरण, न बदलाव।
तंत्रोक्त और वैदिक, दोनों
यहाँ दोनों ही मार्गों का प्रामाणिक ज्ञान है, और यह ज्ञान गुरु-शिष्य परंपरा से ही आगे बढ़ता है।
असलपाठ पंथ की गुरु परंपरा
भैरवी धाम असलपाठ पंथ से जुड़ा है, जिसे कई स्थानों पर महेश्वर पंथ भी कहा जाता है। गुरु गोत्र, गद्दी और पंथ की मर्यादा यहाँ जीवित है।
एक जागृत स्थान
यह स्थान स्वयं माँ भैरवी और गुरुओं ने चुना है। यहाँ जो अनुभव होता है, वह बताया नहीं जा सकता — केवल अनुभव किया जा सकता है।
एक ऐतिहासिक अध्याय
भैरवी धाम की स्थापना
५ जून २०२५
भैरवी धाम की स्थापना ५ जून २०२५ को पाँच दिनों तक चली वैदिक एवं तांत्रिक विधियों के माध्यम से संपन्न हुई — एक ऐसी विधि जो प्राचीन परंपरा और शुद्धता का संगम है, और जिसे आज के युग में पुनः जाग्रत करना अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है।
यह स्थापना माँ कमला भैरवी के दिव्य निर्देशों और गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से सम्पन्न हुई। माँ भैरवी की सिद्धि प्राप्त होने के पश्चात, उनके आदेशानुसार इस पवित्र धाम की नींव रखी गई।
माँ भैरवी का मूल स्वरूप — जो शास्त्रों में वर्णित है परंतु अब तक लुप्त था — पहली बार पूर्ण वैदिक और तांत्रिक नियमों से पुनः स्थापित हुआ है। इसलिए भैरवी धाम की स्थापना स्वयं में एक ऐतिहासिक अध्याय है।
- ५
- दिवसीय स्थापना विधि
- ३
- प्रधान देवियाँ
- ६४
- योगिनियाँ
- ५६
- कलवा
घर बैठे दर्शन
लाइव दर्शन
धाम से सीधा प्रसारण — आरती, हवन और पर्वों के दर्शन, जहाँ भी आप हों। प्रसारण न चल रहा हो तो पिछले दर्शन देखें।
पूजा एवं अनुष्ठान
धाम में होने वाली पूजा एवं अनुष्ठान
- ०१तीन प्रमुख देवियाँ — माँ दंतेश्वरी, माँ भैरवी, माँ दक्षिणेश्वरी काली
- ०२दस महाविद्या
- ०३अष्ट भैरवी
- ०४कामेश्वरी योगिनी
- ०५चौंसठ योगिनी, चौंसठ वीर एवं छप्पन कलवा
- ०६परमेष्ठी गुरु महेश एवं शिव
- ०७वीर गणेश — काल, अघोर, महाअघोर एवं हरिद्रा गणेश
- ०८हनुमान जी एवं काल भैरव बाबा
- ०९ग्राम देवी, क्षेत्रपाल एवं सात बहिनियाँ
- १०असल पाठ परंपरा के सभी पाठ
अन्य सेवाएँ
गुरु-शिष्य परंपरा
गुरु दीक्षा
दीक्षा गुरु और शिष्य के बीच का संबंध है, जिससे साधना का मार्ग आरंभ होता है। इसके पश्चात ही साधक को मंत्र, विधि और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया जाता है।
तीन मार्ग
- भैरवी मार्ग
- अघोर मार्ग
- सामान्य दीक्षा
वर्ष में दो बार
दीक्षा वर्ष में दो बार दी जाती है। तिथि गुरु के निर्देशानुसार निर्धारित होती है।
भैरवीधाम सूत्रशीघ्र आरंभ
आस्था का विश्वास, शुद्धता का प्रमाण
धाम की अपनी पूजा सामग्री — पूजा व हवन सामग्री, धूप, दीप, गौ घृत, कुमकुम, रक्षा सूत्र और माला। शुद्ध संकल्प के साथ, शुद्ध सामग्री।
यह खंड शीघ्र ही आरंभ होगा
व्हाट्सएप · 92010-95542सरसों का तेल
मूंगफली का तेल
नारियल का तेल
अलसी का तेल
बादाम का तेल
हवन साहित्य
राल
भैरवीधाम सूत्र माला
दर्शन हेतु पधारें
धाम प्रतिदिन दर्शनार्थियों हेतु खुला है। साधना, अनुष्ठान या परामर्श हेतु पूर्व सूचना देकर आएँ।
भैरवी धाम, खैरा, राजनांदगांवछत्तीसगढ़ — 491441










